बाराबंकी। स्नातक मेंं प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने के बाद काउंसिंलिंग नहीं कराने वाले छात्र-छात्राओं का प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा। काउंसिलिंग कराने के बाद पांच जून तक महाविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन निर्धारित शुल्क जमा करना भी अनिवार्य है।
जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी काॅलेज के प्राचार्य प्रो. सीताराम सिंह ने बताया कि सत्र 2024-25 के लिए बीबीए, बीसीए प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं जिन्होंने बीबीए बीसीए में रजिस्ट्रेशन करने के बाद अभी तक काउंसलिंग नहीं करवाई है, वह सोमवार को सुबह 10:30 से 12:30 के बीच महाविद्यालय आकर काउंसलिंग करवा ले। अन्यथा उनका प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा। इसके अलावा महाविद्यालय में बीए. बी.एससी प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग करवा चुके सभी छात्र-छात्राएं जिन्होंने अभी तक महाविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन निर्धारित शुल्क नहीं जमा किया है, वह पांच जून तक शुल्क अवश्य जमा कर दें। (संवाद)