फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालयों में प्रवेश की 33 फीसदी सीटें बढ़ी

Sun, 09 Aug 2015 10:56 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया  अवध विश्वविद्यालय द्वारा विषय की मान्यता के अनुसार सीट निर्धारण से घटी प्रवेश की सीटों की संख्या के बाद छात्रों के प्रदर्शन व मांग के बाद विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेेश की सीटों पर 33 फीसदी प्रवेश की सीटों में बढ़ोत्तरी कर दी है। विश्वविद्यालय के इस निर्णय से छात्रों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जवाहरलाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरएस यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश की 33 फीसद सीटों में बढ़ोतरी की है। जिससे जनेस्मा कॉलेज में बीए में प्रवेश की दो सौ सीटें बढ़ जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस वर्ष से कॉलेज में विषयों की मान्यता के आधार पर प्रवेश लेने के आदेश दिए थे। जिससे एक विषय में सिर्फ साठ छात्रों का ही प्रवेश लिया जा रहा था। जिसमें जनेस्मा में सिर्फ छह सौ सीटों पर ही प्रवेश लिया गया था। प्राचार्य ने बताया कि यह आदेश सभी महाविद्यालयों के लिए है। सभी महाविद्यालयों में प्रवेश की 33 फीसदी सीटें बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें