फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अवैध प्लॉटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Sun, 10 Nov 2024 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
 बाराबंकी के पलहरी में अवैध रुप से की गई प्लॉटिंग को ढहाते एसडीएम व राजस्व प्रशासन की टीम। स्रो
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर से सटे पलहरी और प्रतापगंज में रियल एस्टेट कंपनियों द्वारा सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर प्लॉटिंग की जा रही है। शनिवार को जॉइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर आर जगत साई के नेतृत्व में पहुंची राजस्व टीम ने बुलडोजर से अब तक कराई गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन


जॉइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि राइजिंग ब्रदर्स रियल एस्टेट द्वारा पलहरी में चकमार्ग, रास्ता, नाली, नवीन परती और खलिहान की जमीनों पर अवैध कब्जा कर प्लॉटिंग की जा रही थी। इसी प्रकार अरबन डोर इंफ्राटेक द्वारा प्रतापगंज में चकमार्ग व नाली आदि की जमीनों पर कब्जा कर उनकी प्लॉटिंग करने के बाद बेचा जा रहा था जिस पर राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटाया गया।

इसके साथ ही चेतावनी दी गई है कि दोबारा कब्जा किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति शहर व उसके आसपास यदि प्लाट खरीदता है तो तहसील आकर पहले पुष्टि कर लें इसके बाद ही भूमि का क्रय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें