फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत सूचना देने पर नपे एक्सईएन

Mon, 15 Feb 2016 11:45 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा मेला की तैयारियाें का जायजा लेने के लिए सोमवार को डीएम नेे मेला परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोगाें की शिकायतें सुनकर उनके त्योरियां चढ़ गईं। इसी बीच झूठ बोलकर मीटिंग से नदारद रहने पर नाराज डीएम ने एक्सईएन सिंचाई के निलंबन केे आदेश दिए हैं। उन्होंने पॉवर कॉर्पोरेशन, जलनिगम, नगर पंचायत, पीडब्लूडी के अधिकारियों को 22 फरवरी तक कार्य पूरा किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अजय यादव नेेे सोेमवार को महादेेवा मेला की तैयारी के संबंध में मेला परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने बैठक की। बैठक में एक्ससीएन सिंचाई भूपेंद्र सिंह के नहीं आने पर उन्होंने विभाग के जेई से कारण पूछा। जेई ने बताया कि एक्सईएन ने बताया है कि प्रमुख सचिव ने बुलाया है। इस पर वह वहां गए हैं। इस पर डीएम ने प्रमुख सचिव से बात की। जिस पर प्रमुख सचिव ने जानकारी दी कि उन्होंने एक्सईएन को नहीं बुलाया है। इस पर उनकी त्योरियां चढ़ गईं। उन्होंने एक्सईएन के निलंबन की संस्तुति के निर्देश दिए।

उन्होंने पीडब्लूडी सीडी वन के अभियंता एनके यादव को चौकाघाट से मरकामऊ तक रोड पटरी दुरुस्त कराने केे निर्देश दिए। लोगों ने गनेशपुर लकड़मंडी की रोड निर्माण नहीं कराए जाने की शिकायत की। जिस पर बिफरे डीएम ने दो दिनाें में निर्माण कराने के निर्र्देेश दिए। हाईवे का निर्माण करा रही एजेंसी पीएनसी को रोड के किनारे कीचड़ आदि को हटवा कर मार्ग दुरुस्त करानेे, घाघरा घाट से केसरीपुर तक मेन रोड को ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 जिलाधिकारी अजय यादव उन्होंने राजस्व वादों, भूमि आवंटन सहित समस्त राजस्व कार्यो को समय से पूरा किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राजस्व वादों में प्राथमिकता के आधार पर पुराने वादों का निस्तारण किया जाएं। तहसील दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच गुणवत्तापूर्वक करने के निर्देश दिये। बैठक में तहसीलदार न्यायिक फतेहपुर की उपस्थित न होने पर एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी हरिकेश चौरसिया सहित सभी एसडीएम व तहसीलदार मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें