फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में बेवजाह निकले लोगों को पुलिस ने चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लॉकडाउन में बेवजह सड़कों पर निकलने वाले लोगों को रविवार को पुलिस ने चेतावनी दी। वाहनों को रोककर उनकी जांच भी की। मास्क लगाए बिना सड़कों पर दिखे लोगों के साथ सख्ती से पेश आई। देवा कस्बे के कुर्सी रोड चौराहा पर पुलिस बल ने लॉकडाउन के दौरान घरों से बेवजह घूमने निकले लोगों को रोककर छानबीन की। उन्हें घरों में ही रहने की चेतावनी दी। इस दौरान सड़कों पर आने जाने वाले दो और चार पहिया वाहनों की जांच की गई। इसके अलावा पुलिस ने सड़कों पर बिना मास्क लगाकर निकले लोगों को पकड़कर उनके साथ सख्ती दिखाई। जुर्माना भी काटा। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें