फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले से डॉक्टर गैरहाजिर, कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के सभी 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान साढ़े छह हजार मरीजों का इलाज किया गया और चार सौ पात्रों के गोल्डन कॉर्ड बनाए गए। जांच में कैंसर के चार मरीजों की पहचान हुई। देवा क्षेत्र में ड्यूटी से नदारद तीन डॉक्टरों के खिलाफ डीएम ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. डीके श्रीवास्तव के मुताबिक मेले में 6221 मरीज देखे गए। उनमें सबसे अधिक 2794 महिलाएं थीं। 2346 पुरूषों व 1081 बच्चों ने इलाज कराया। मरीजों में सबसे अधिक त्वचा की बीमार के 829, सांस के 784, पेट के 754 और 209 लीवर के रोगियों का इलाज किया गया है। वहीं 308 गर्भवतियों की जांच की गई है। कैंसर के चार के मरीज पहचाने गए हैं। 162 गंभीर बीमारियों से ग्रासित लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पातल रेफर किया गया है।
आयुष्मान भारत योजना के तहत 379 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाया है। गत रविवार को आयोजित मेले में 4659 मरीजों का इलाज किया गया था। डीएम डॉ. आदर्श सिंह, सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र के साथ अन्य अधिकारियों ने मेले का जायजा लिया। डीएम के निरीक्षण के दौरान देवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर केवल डॉ. राधेश्याम गौड़ ही मौजूद मिले। तीन चिकित्सक नदारद थे। डीएम ने नाराजगी जताते हुए नदारद डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें