फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माना

विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में जलाई जा रही पराली। - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। शासन-प्रशासन की सख्ती के बावजूद जिले में धान की पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार पराली जलाई जा रही है। मंगलवार को सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में दो दिन के दौरान पराली जलाने वाले चार किसानों पर तहसील प्रशासन ने ढाई-ढाई रुपये का जुर्माना लगाया है। इस क्षेत्र के 18 किसानों पर अब तक पराली जलाने के मामले में कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर सरकार पराली व कूड़ा जलाए जाने के मामलों को ेकर काफी सख्त है। शासन के निर्देश पर जिला पुलिस व प्रशासन भी लगातार सक्रिय है। प्रशासन ने ग्राम प्रधान व क्षेत्रीय लेखपाल के अलावा स्थानीय पुलिस को जिम्मेदार बनाया गया। इसके बावजूद पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। तहसील क्षेत्र में दो दिन के दौरान पराली जलाने के कई मामले सामने आए हैं। किसान मैका देवी, रामानंद, यदुनाथ व हनुमान पर ढाई-ढाई हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। तहसीलदार अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र में अब तक के पराली जलाने वाले 18 किसानों से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें