रामनगर तहसील क्षेत्र में पराली जलाता किसान।
- फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। खेतों में पराली जलाते पकड़े गए दो किसानों पर सोमवार को एसडीएम के निर्देश पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है। एसडीएम सदर अभय पांडेय ने बताया कि रेंदुआ पल्हरी मजरे गढ़ी निवासी बृजेेन्द्र द्वारा खेत में पराली जलाए जाने की जानकारी पर लेखपाल को जांच के लिए भेजा गया। पराली जलाने वाले किसान पर 25 सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसी प्रकार रसौली निवासी किसान नुजहत फात्मा पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लेखपालों की रिपोर्ट पर लगाया गया है। अब तक 17 किसानों पर खेतों में पराली जलाए जाने पर जुर्माने की कार्रवाई की जा चकी है।