फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9,852 के विरुद्ध शांति भंग में कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। पुलिस द्वारा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था को खराब करने वाले संभावित 9 हजार आठ सौ 52 लोगों के विरुद्ध बृहस्पतिवार तक 107-116 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। पंचायत चुनाव में जिन लोगों पर पुलिस को अंदेशा है कि वह चुनावी माहौल को खराब कर सकते हैं।
उनके विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है। फतेहपुर क्षेत्र के थाना कुर्सी क्षेत्र में 719, बड्डूपुर थाना क्षेत्र में 1546, घुंघटेर थाना क्षेत्र के 1910, मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में 2117, फतेहपुर थाना क्षेत्र के 2521 व देवा थाना क्षेत्र के 1039 लोगों के खिलाफ 107-116 के तहत कार्रवाई की गई है। इस संबंध में तहसीलदार ने बताया कि पंचायत चुनाव में उन लोगों को चिह्नित किया जा रहा है जो माहौल खराब कर सकते हैं। उनके विरुद्ध कार्यवाही शुरु कर दी गई है। यदि कोई भी व्यक्ति माहौल खराब करने व भ्रमित अफवाह फैलाने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें