फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: यौन शोषण की शिकार युवती से होगी आरोपी युवक की शादी

Sat, 09 Dec 2023 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबेहा (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में एक युवक ने चार साल तक युवती का शारीरिक शोषण किया। पांच बार उसका गर्भपात कराया। लेकिन चार माह पहले उसने दूसरी युवती से कोर्ट मैरिज कर ली। इससे नाराज पहले वाली युवती थाने पहुंच गई। यहां पहुंची युवक की पत्नी ने ही उसके साथ रहने से इन्कार कर दिया। थाने के बाहर हुई पंचायत में शारीरिक शोषण का शिकार हुई युवती से युवक का विवाह कराने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन


सुबेहा की युवती ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर बताया कि कस्बे का ही युवक उससे शादी का वादा कर चार साल से शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब वह शादी के लिए कहती तो टालता रहा। हद तो तब हो गई जब युवक ने गुपचुप तरीके से चार महीने पहले दूसरी प्रेमिका से विवाह कर लिया। इसका पता लगने के बाद युवती ने विरोध जताया। युवती की मौखिक शिकायत पर पुलिस आरोपी युवक को थाने लाई। जिसके बाद यहां दोनों पक्ष के लोग व रिश्तेदार जुटने लगे। समझौते की कोशिश शुरू हुई। इस दौरान वहीं पर उस युवक की पत्नी ने उसके साथ रहने से मना कर दिया।

पहले वाली युवती इस जिद पर अड़ गई कि या तो युवक को जेल भेजा जाए या उसे शादी कराई जाए। आखिरकार थाने के बाहर हुई पंचायत में तय हुआ कि युवक पहले वाली युवती से विवाह करेगा। इस पंचायत को लेकर खूब चर्चाएं हुईं। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने थाने के बाहर आपसी सहमति से विवाद सुलझा लिया है। पुलिस से किसी ने शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें