फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को अगवाकर धर्म परिवर्तन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्सी (बाराबंकी)। एक सप्ताह पहले लापता हुई एक युवती के मिलने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। युवती के पिता ने पुत्री को अगवाकर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पिता का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसकी बेटी को दूसरे धर्म का होने की बात कहते हुए प्रेमजाल में फंसा लिया उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल किया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करने के साथ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुर्सी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को दी तहरीर के जरिये बताया है कि 20 जून को उसकी पुत्री को देवा थाना क्षेत्र के पीड़ गांव निवासी अब्दुल वहाब अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया था। पुलिस ने दोनों को 23 जून को तलाश लिया था। पिता ने बताया कि इस युवक ने करीब दो वर्ष पहले देशराज गौतम बनकर उससे संपर्क किया था। इस बीच युवक उसका खेत बंटाई पर लेकर उसके यहां आता-जाता था।
युवती के पिता ने बताया कि इस बीच युवक ने उसकी पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। युवक उसकी पुत्री पर दबाव बनाकर भगा ले गया। युवक ने उसकी पुत्री का जबरन धर्म परिवर्तन कर उसके साथ विवाह कर लिया जबकि युवक पहले से शादीशुदा है तथा उसके एक पुत्र भी है।
विज्ञापन

पिता ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। लड़की और लड़के दोनों बालिग हैं जो पुलिस कस्टडी में है। दोनों के बयान दर्ज करने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें