फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिरक्षा से भागे बंदी का मददगार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पुलिस अभिरक्षा से बंदी को भगाने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि विचाराधीन बन्दी सोनू सिंह आठ जुलाई को सुल्तानपुुर जिले में पेशी के बाद लौटते समय हैदरगढ़ क्षेत्र स्थित एक ढाबे से फरार हो गया था। इस मामले में दो सिपाहियों समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस अभिरक्षा से बंदी को भगाने में मदद करने के आरोप में मनोज रावत निवासी ग्राम सराय रावत को हैदरगढ़ पुलिस टीम ने सोमवार को दतौली बाजार से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें