फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: साइबर जालसाजों ने खाते से 91 हजार उड़ाए

Sun, 09 Apr 2023 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। बदोसराय कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के बैंक खाते से साइबर जालसाजों ने 91 हजार रुपये उड़ा दिए। खुर्दमऊ गांव निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने रत्नाकर बैंक से क्रेडिट कार्ड बनवाया था। कुछ दिन पहले विनोद के मोबाइल फोन पर एक कॉल आई और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कहते हुए कुछ जानकारी ली गई। इसके बाद छह बार में विनोद के बैंक खाते से 91 हजार 359 रुपये निकल लिए गए। बैंक कोई स्टेटमेंट नहीं दे रहा है। शनिवार को बदोसराय एसएचओ गजेद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति पर धोखाधड़ी व आईटी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें