कोटवाधाम। सिरौलीगौसपुर तहसील से कोटवाधाम और कोटवा सड़क जाने वाले मार्ग मार्ग पर लगे बिजली के खंभे आएदिन बड़े हादसों का कारण बन रहे हैं। यह मार्ग दिन-रात व्यस्त रहता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय निवासी राम कुमार, जगदीश व रमेश आदि का कहना है कि कई बार खंभों को हटाने की गुहार संबंधित अधिकारियों से लगाई है। दरियाबाद ग्रामीण फीडर के अवर अभियंता सगीर अहमद ने बताया कि खंभों को हटाने के लिए सर्वे किया जा चुका है।