पत्नी के साथ बाइक से ससुराल जा रहा एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी को लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई और उसके पति को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
लखनऊ के थाना बंथरा अंतर्गत रहीमनगर निवासी नंनद किशोर गोस्वामी (35) पत्नी प्रीती (32) के साथ बाइक से सोमवार दोपहर ससुराल जैदपुर जा रहा था। पल्हरी के पास रॉयल प्लाजा के निकट वाहन ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
लोगों ने घायलों कों जिला अस्पताल पहुंचाया जहां प्रीती की उपचार के दौरान मौत हो गई वहीं उसके पति को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। नगर कोतवाल एके सिंह ने बताया कि नंबर प्लेट मिली है उसी के आधार पर वाहन का पता लगाया जा रहा है।