फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन की मौत, एक घायल

Wed, 27 Apr 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम देवकलिया के पास हादसे के बाद खेत में पड़ी बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं इन हादसों में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जहांगीराबाद, हैदरगढ़ व असंद्रा थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में मृतकों में एक अमेठी जिले का निवासी है।
विज्ञापन


पहला सड़क हादसा हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में हुआ। जहां पर अमेठी जिले के ग्राम लालपुर थाना मोहनगंज निवासी रामकिशुन तिवारी(55) की बाइक में मंगलवार की सुबह टीकाराम घाट के पास किसी एक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल रामकिशुन को जिला अस्पताल लाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

वहीं दूसरा हादसा असंद्रा थाना क्षेत्र में हुआ जहां पर नूरपुर गांव के रहने वाले दिलीप मिश्रा(22) सोमवार की रात गांव के बाहर सड़क पार कर रहा था तभी ट्रक ने उसे रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को परिवारीजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां से उसे ट्रॉमा ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन


तीसरा हादसा जहांगीराबाद में हुआ। जहां पर मंगलवार की दोपहर बाइक से जा रहे अमित(25) निवासी ग्राम सराय कायस्थान थाना सफदरगंज व सुमित कुमार निवासी ग्राम कोडरी कोतवाली देवा देवकलिया गांव के पास सड़क किनारे लगे किलोमीटर के बोर्ड में बाइक लेकर टकरा गए। इस हादसे में जहां अमित की मौके पर ही मौत हो गई वहीं सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें