फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कोहरा में हादसे, युवक की मौत

Tue, 30 Jan 2024 04:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबेहा/रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। घने कोहरे में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवारको भी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन ने एक मनोरोगी युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त न हो पाई। वहीं अयोध्या-लखनऊ नेशनल हाईवे पर एक प्राइवेट बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। दुर्घटना में बस में सवार 13 यात्री जख्मी हो गए।
विज्ञापन




सुबेहा थाना इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गेरावां के मजरे पूरेबंदी के पास 35 वर्षीय युवक पैदल जा रहा था। सुबह नौ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से युवक की मौके पर मौत हो गई। कोहरे के चलते टक्कर मार कर भागे वाहन की पहचान नहीं हो पाई। एसएचओ गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा वालों के मुताबिक युवक कई दिनों से आसपास भटक रहा था। रात को एक्सप्रेसवे पर जाने की जानकारी नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



वहीं, रामसनेहीघाट इलाके में अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर रविवार की देर रात लखनऊ से डुमरियागंज की ओर जा रही निजी बस आगे चल रहे ट्रक में जा भिड़ी। हादसे के बाद ट्रक और निजी बस चालक भी भाग खड़ा हुआ। दुर्घटना के समय बस पर 40 यात्री सवार थे, जिनमें 13 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी रामसनेहीघाट भिजवाया गया।
विज्ञापन




दुर्घटना में बस्ती जिला के लालगंज निवासी नीरज (22), विशाल (22), वासुदेव (50), प्रतिभा (20), पुष्पा (48), मिसरौली निवासी बालकृष्ण चतुर्वेदी (35), रचना चतुर्वेदी (32), वर्तिका चतुर्वेदी (16), बस्ती के वाटरगंज निवासी सरिता (28), बाराबंकी के टिकैतनगर निवासी राजू अवस्थी (36), अमेठी के शिवरतनगंज निवासी विनोद कुमार (28), सिद्धार्थनगर के भवानीगंज निवासी गुंजा अग्रहरि (23), गनौरा निवासी सुनील दुबे (27), गोरखपुर के उरवा बाजार निवासी रामानंद (30) घायल हुए। इंस्पेक्टर ओपी तिवारी ने बताया कि घायलों का इलाज कराया गया, इनमें नीरज की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें