बाराबंकी। फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर बाइक सवार तीन युवकों को एक कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। यह हादसा ग्राम जफरपुर के पास हुआ जिसमें शिवांश व मनीष निवासी ग्राम बुढ़गांव कटरा व बिक्कू निवासी ग्राम गौराचक घायल हो गए। राहगीरों ने घायल को उठाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी रामनगर पहुंचाया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर टक्कर मारने वाली कार को मौके से पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। कार चालक भाग निकला। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था।