बाराबंकी। रामनगर क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बहराइच हाईवे पर ग्राम सुरवारी के पास शनिवार सुबह बाइक सवार शमशेर (22) निवासी ग्राम पिपरी महार व जगन्नाथ (38) निवासी अमराई गांव शहर की नवीन मंडी से लौट रहे थे। रास्ते में एक जीप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है।