बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में अयोध्या हाईवे पर गुरुवार शाम बाइक सवार खड़े ट्रक से भिड़ गए। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। युवती समेत दो की हालत गंभीर बनी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाम छह बजे हाईवे पर सफेदाबाद ओवरब्रिज के पास एक बाइक पर सवार दो युवक और एक युवती लखनऊ की ओर जा रहे थे। उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा भिड़ी। इस हादसे में बाइक सवार तीनों घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को लखनऊ के लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। इंदिरानगर निवासी मंजीत कुमार (22) और इस्माइलगंज निवासी आरती (21) गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।