फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित- लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर रात भर शव को रौंदते रहे वाहन 19-04-43

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर एक व्यक्ति की मंगलवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। रात में घना कोहरा होने के चलते इस हादसे के बारे में किसी को पता नहीं लग सका और हाईवे पर कई वाहन शव पर से गुजरते रहे। संवेदनहीनता का आलम यह रहा कि किसी वाहन चालक ने भी इस बारे में पुलिस को जानकारी देना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन

इसके बाद जब भोर के समय ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को जानकारी दी। इस पर पहुंची पुलिस ने क्षत विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृत युवक की उम्र करीब 45 वर्ष के आसपास होना बता रही है। वह काले रंग का जैकेट व काली पैंट पहने था।
पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र में सुल्तानपुर-लखनऊ हाईवे पर चौबीसी गांव के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। रात में घना कोहरा व अंधेरा होने के चलते शव को वाहन रातभर रौंदते रहे और वाहन गुजरते रहे।
विज्ञापन

वाहनों के ऊपर से निकलने पर युवक का शव क्षत-विक्षत हो गया। मौके पर साइकिल के कुछ पार्ट्स पड़े मिले हैं। बुधवार भोर में ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में लिया लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास गांवों में लोगों से संपर्क किया लेकिन मृतक के बारे में पता नहीं लग सका है।
कोतवाल अवनीश सिंह का कहना है कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पहचान के लिए आसपास के गांवों में हादसे की सूचना दी गई है। उन्होंने बताया घना कोहरा होने के चलते इस हादसे के बारे में किसी को पता नहीं लग सका। इसी के चलते शव पर कई वाहन निकल गए है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें