फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पलट गया ट्राला, पांच घंटे लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। हैदरगढ़ कस्बा चौराहे पर एक ट्राला पलटने से लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर आवागमन करीब पांच घंटे ठप रहा। इससे हाईवे के दोनों कई किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। इस जाम में फंसने से सैकड़ों वाहन चालक परेशान हुए। एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम व पुुलिस ने किसी तरह ट्राला को हटवा कर आवागमन बहाल किया। ट्राला से टकराए ट्रक के चालक को गंभीर हालत में सीएचसी से लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोमवार भोर में सुल्तानपुर की ओर जा रहा एक ट्रक मुख्य चौराहे पर लखनऊ जाने के लिए घूम रहे ट्राला से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ गया है। तेज टक्कर से ट्राला सड़क पर पलट गया। इस हादसे में घायल ट्रक के चालक रवि निवासी जनपद जौनपुर को सीएचसी पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण लखनऊ रेफर कर दिया गया। ट्राला पलटने से हाईवे पर दोनों ओर से आवागमन बाधित हो गया। कुछ ही देर में चौराहे से लखनऊ, सुल्तानपुर, बाराबंकी व रायबरेली मार्ग पर काफी दूर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। करीब पांच घंटे बाद हाईवे की पेट्रोलिंग टीम और पुलिस ने क्रेन से ट्राला को हटवा कर आवगमन बहाल कराया। सुबह दस बजे तक रोड जाम होने से लोगों को काफी परेशानी हुई। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि भोर में पांच बजे ट्रक व ट्राला की टक्कर से हाईवे पर जाम लग गया था। ट्राला को हटवाकर हाईवे पर आवागमन बहाल करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें