बाराबंकी। फतेहपुर क्षेत्र में हुए हादसे में एक फल विक्रेता की मौत हो गई। हादसे के वक्त वह दुकान खोलने जा रहा था।
पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के मोहल्ला नालापार दक्षिणी निवासी इशरत (50) फल का कारोबार करता था। रविवार सुबह इशरत दुकान खोलने के लिए पैदल जा रहा था। पटेल नगर मातामाली बाग के पास बाइक सवार ने ठोकर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल इशरत को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। उसकी हालत को गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने ट्रॉमा सेन्टर रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। कोतवाल पीके झा ने बताया कि टक्कर मारने वाले बाइक सवार का पता लगाया जा रहा है।