फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस लीकेज से लगी आग, चार झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। चाय बनाते समय सिलेंडर से गैस के रिसाव के चलते लगी आग की चपेट में आकर परिवार के चार लोग झुलस गए। उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

टिकैतनगर कस्बा के मोहल्ला नूरवाफ निवासी रशीद के घर में गुरुवार शाम चाय बनाने समय सिलेंडर से गैस के रिसाव के चलते आग लग गई। अचानक भड़की आग की चपेट में आने से आसमा बानो (45) पत्नी मोहम्मद रशीद, शमा बानो (40) पत्नी शरीफ, मोहम्मद जायद (16) पुत्र शरीफ व रवीहुन (40) पत्नी मुमताज आग की चपेट में आकर झुलस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिकैतनगर पहुंचाया। दो महिलाओं की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें