फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, बेटी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। इस हादसे में एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस के मुताबिक लखनऊ के इंदिरानगर सी ब्लॉक निवासी पुत्तन उर्फ असगर अली (47) अपनी पुत्री सादिया (7) के साथ अपनी ससुराल बड़ागांव निवासी रफीक मुल्ला के घर गया था। ससुराल से पुत्री के साथ मंगलवार को बाइक से लौटते समय अयोध्या हाईवे पर सुरसंडा शहाबपुर के निकट पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस हादसे में बाइक सवार पुत्तन की मौके पर ही मौत हो गयी। सादिया घायल हो गयी। हादसे की सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक को पीछा कर नवीन मंडी के पास पकड़ लिया। दुर्घटना के बाद पुत्तन की ससुराल में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र प्रताप रावत का कहना है कि ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें