बाराबंकी। दो बाइकों के बीच हुई भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक कोठी क्षेत्र के ग्राम मदारपुर बहादुर सिंह निवासी धर्मेंद्र (32) रविवार सुबह बाइक से रोड क्रॉस कर रहा था। उसी दौरान मलाही पुरवा निवासी राम तीरथ ने धर्मेंद्र की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। राम तीरथ व उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राम तीरथ और उसके साथी को इलाज के लिए सीएचसी कोठी पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय दोनों बाइकों पर सवार युवक हेलमेट नहीं पहने थे।
शहर में हाईवे पर 20 अक्तूबर को हुए सड़क हादसे में घायल 45 वर्षीय व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां रविवार को उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।