बाराबंकी। जैदपुर कस्बा निवासी खलील (32) शनिवार को लकड़ी के दरवाजे व खिड़की बनाने के लिए बीबीपुर मार्ग स्थित कलीम के कारखाने पर गया था। बिजली से चलने वाली मशीन पर काम करने के दौरान खलील करंट की चपेट में आ गया। साथियों ने किसी तरह से खलील को छुड़ाया और सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉ. दिवेश कुमार पटेल ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अमरेश सिंह ने बताया कि लकड़ी के कारखाने में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हुई है। पंचनामा भर परिवारीजनों को शव सौंप दिया गया है।