फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की छत से गिरकर छात्रा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सफदरगंज के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छत से शनिवार को कक्षा 10 वर्ष की छात्रा गिर गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा को काफी देर बाद पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

ग्राम रमनगरा जकरिया निवासी रमाकान्त की पुत्री प्रीति राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सफदरगंज में कक्षा 10 की छात्रा है। शनिवार को वह पढ़ने गई थी। छुट्टी के समय छात्राएं कॉलेज के प्रथम तल से उतर रहीं थीं। इस दौरान प्रीति कॉलेज की छत से गिर गयी। वह काफी देर तक मौके पर पड़ी तड़पती रही। इसके बाद पुलिस केे बताया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें