फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। यह हादसा सतरिख क्षेत्र में हुआ। पुलिस के अनुसार लखनऊ के गोसाईगंज थानान्तर्गत ग्राम कमालापुर निवासी अरुण कुमार (45) मोहनलालगंज स्थित एक एजेंसी से नए ट्रैक्टर लेकर अन्य लोगों के साथ बहराइच स्थित दूसरी एजेंसी जा रहा था। बृहस्पतिवार देर रात सतरिख क्षेत्र में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में चालक अरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लखैचा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें