फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोल्वो बस चालक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ हाईवे पर रविवार को वोल्वो बस हादसे में पुलिस ने फरार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बिहार से दिल्ली जा रही बस के पलटने से दो यात्रियों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

यह हादसा रामसनेहीघाट क्षेत्र में रविवार भोर में हुआ था। बिहार से दिल्ली जा रही एक निजी वोल्वो बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इस हादसे में बस के दो यात्रियों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हुए थे। हादसे के बाद बस चालक व परिचालक भाग निकले थे। घायल यात्रियों की हालत में सुधार होने के साथ वे अपने घर चले गए। बस चालक का पता नहीं चल सका। कोतवाल आलोकमणि त्रिपाठी ने बताया कि अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें