फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित टैंपो पलटा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग तेज रफ्तार टैंपो पलटने से छह लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल पहुंचाए गए घायलों में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर हादसे के बाद टैंपो छोड़कर चालक भाग निकला।
विज्ञापन

यह हादसा शुक्रवार को सराय हिजरा गांव के निकट हुआ। भानमऊ से सवारी लेकर बाराबंकी जा रहा तेज रफ्तार टैंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। भानमऊ निवासी श्रीकृष्ण, उसकी पत्नी धुन्ना देवी, पक्का पुरवा निवासी प्रियांशु वर्मा, राकेश कुमार समेत सात लोग टैंपो में सवार होकर बाराबंकी जा रहे थे। टैंपो पलटने से सभी सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद टैंपो चालक भाग निकला। स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस कर्मियों ने श्रीकृष्ण तथा धुन्ना देवी को जिला अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान श्रीकृष्ण (50) की मौत हो गई। धुन्ना देवी का इलाज चल रहा है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सराय हिजरा गांव के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। टैंपो चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें