बाराबंकी। घाघरा नदी व बांध के बीच नाले में गिरकर एक युवक की मौत हो गयी। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक बदोसराय क्षेत्र के ग्राम पारा निवासी मालिकराम (18) पुत्र रामबक्श गुरुवार को मवेशियों को चराने गया था। घाघरा नदी व बांध के बीच नाले में गिरने से मालिकराम पानी में डूब गया। ग्रामीणों से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर से शव को बाहर निकालवाया। नायब तहसीलदार गौरव सिंह ने मौके पर जांच कर रिपोर्ट एसडीएम को भेजी है। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।