बाराबंकी। रामसनेहीघाट क्षेत्र में सोमवार को हुए हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के सिन्नी गांव निवासी रवि (26) ग्राम सड़वा निवासी दोस्त शिवम (24) के साथ सोमवार को बाइक से जा रहा था। भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर किसी वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे। शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी रामसनेहीघाट पहुंचाया। कोतवाल आलोकमणि त्रिपाठी ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी की जा रही है।