फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रकों की भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अयोध्या हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

यह हादसा सफदरगंज क्षेत्र के उधौली गांव के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक अयोध्या हाईवे पर सोमवार रात सिरौलीगौसपुर रोड से गलत दिशा में सफदरगंज की ओर जा रहा टाइल्स लदा ट्रक सामने से आ रहे बालू लदे ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में बालू लदे ट्रक का चालक दुलारे यादव (35) निवासी चांदीपुर थाना रामनगर, दूसरे ट्रक का चालक सागर गूजर (26) निवासी सीकर राजस्थान व उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजा, जहां पर इलाज के दौरान दुलारे यादव की मौत हो गयी। दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें