बाराबंकी। टिकैतनगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहा उसका बेटा घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक मसौली क्षेत्र के ग्राम कंधईपुर निवासी प्रेमा (65) अपने पुत्र सुमिरन के साथ बाइक से सोमवार रात टिकैतनगर से लौट रही थीं। रास्ते में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल मां व बेटे को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां प्रेमा की मौत हो गई है। अस्पताल प्रशासन ने हादसे की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस को दी।