फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में आंगनबाड़ी सहायिका समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम नसीरनगर निवासी सुनील कुमार रविवार देर शाम अपनी मां मीना देवी (58) व बेटे दिव्यांश के साथ बाइक से जा रहा था। सआदतगंज के सीएचसी मोड़ के निकट एक अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस हादसे में मीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी सआदतगंज पहुंचाया गया जहां मौत हो गयी। सुनील व उसके पुत्र दिव्यांश को मामूली चोट आई है। मीना देवी नसीरनगर ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी सहायक थी। कोठी थाना क्षेत्र में भानमऊ चौराहे के पास शनिवार देर रात बाइक सवार चंद्र शेखर (38) निवासी ग्राम भिखारीपुरवा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल चंद्र शेखर को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें