फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की मौत पर नाराज ग्रामीणों ने जाम किया हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। हादसे में एक किसान की मौत के बाद ग्रामीणों ने शुक्रवार को बाराबंकी-गोडा-बहराइच हाईवे पर शव रखकर एक घंटे तक प्रदर्शन किया। इससे आवागमन ठप हो गया। हाईवे पर दोनों ओर करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की लाइनें लग गईं। भीषण गर्मी में सैकड़ों लोग परेशान हुए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के समझाने पर लोग नहीं हटे तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ा।
विज्ञापन

जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम अछैछा के किसान परमानंद (32) गुरुवार को अपना आधार कार्ड बनवाने रामनगर गए थे। देर शाम लौटते समय रानीबाजार चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर परमानंद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव ले जाने के दौरान परिवार व गांव के लोगों ने उसे रानीबाजार चौराहे के पास बहराइच हाईवे पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ देर में पास के अछैछा, मलिहामऊ, सिरौलीकला, अशोकपुर चाचूसरायं आदि के ग्रामीण जमा हो गए। हाईवे जाम होने से आवागमन ठप हो गया। दोनों ओर करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की लाइनें लग गईं।
भीषण गर्मी में साढ़े 12 बजे से डेढ़ बजे तक जाम में फंसने से सैकड़ों लोग परेशान हुए। सूचना पर रामनगर पुलिस के साथ नायब तहसीलदार अश्विनी कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। उनके नहीं मानने पर पुलिस ने किसी तरह खदेड़कर हाईवे पर आवागमन शुरू कराया। ग्रामीणों के मुताबिक तीन भाइयों में मंझले परमानंद पत्नी व बच्चों के साथ अलग रहते थे। खेती करने वाले परमानंद पर बेटी शिवनी (17), आयुषी (10), खुशी (3), निधि (2) व बेटा अर्पित (5) के पालन-पोषण की जिम्मेदारी थी। शुक्रवार सुबह मौत की खबर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें