फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण में पांच कर्मचारी मिले गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिलाधिकारी डॉ.आदर्श सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के डीआरडीए भवन का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने पटलों का जायजा लिया तो दो अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) समेत पांच कर्मचारी बिना सूचना के नदारद मिले। डीएम श्री सिंह ने इन कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जिला ग्रामीण विकास अभियंत्रण (डीआरडीए) भवन पहुंचे। उन्होंने मनरेगा से संबंधित कई पटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्ति कार्यक्रम अधिकारी निधि शुक्ला और मोनिका वर्मा बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिलीं। वरिष्ठ सहायक सुनील चौधरी, ड्राफ्टमैन योगेंद्र कुमार और केके सिंह भी मौजूद नहीं थे। डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए इन सभी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। करीब आधे घंटे के निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। डीएम ने डीआरडीए के नाजिर कार्यालय में पांच मिनट बैठ कर फाइलों का भी अवलोकन किया। नाजिर मंशाराम से फाइलों के रखरखाव के संबंध में जानकारी ली। कार्यालय परिसर में सफाई के साथ कोविड-19 के निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें