फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: होली पर सूफी संत की मजार पर भी उड़ेगा अबीर-गुलाल

Sat, 28 Feb 2026 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार पर आयोजित होने वाली पारंपरिक तौर पर मनाई जाने वाली सौहार्दपूर्ण होली मनाने को लेकर बना संशय आखिरकार समाप्त हो गया। प्रशासन के हस्तक्षेप से होली पर इस बार भी देवा स्थित सूफी संत की मजार पर अबीर गुलाल उड़ाने के साथ फूलों की होली खेली जाएगी।
विज्ञापन

लगभग 40 वर्षों से इस आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रही वारसी होली समिति के पीछे हटने से इस बार मजार पर होली मनाए जाने को लेकर असमंजस पैदा हो गया था। ऐसे में स्थानीय लोगों द्वारा गठित नई कमेटी और प्रशासन के सक्रिय हस्तक्षेप से करीब सवा सौ वर्षों से कायम सौहार्दपूर्ण होली खेलने की इस अनूठी परंपरा को बचाया जा सका है।
शुक्रवार को एसडीएम नवाबगंज आनंद तिवारी और क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार ने कोतवाली परिसर में नवगठित कमेटी के सदस्यों के साथ एक बैठक की।
बैठक में अधिकारियों ने आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली और पूर्व वर्षों की तरह शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न कराने पर सहमति जताई।
विज्ञापन

नई कमेटी के अध्यक्ष पंडित अवध किशोर मिश्रा ने बताया कि होली का जुलूस सुबह नौ बजे कौमी एकता गेट से निकलेगा और निर्धारित मार्गों से होते हुए दोपहर 12:15 बजे मजार परिसर पहुंचेगा। मजार परिसर में फूलों और गुलाल से होली खेली जाएगी, जिसके बाद 12:45 बजे जुलूस का समापन होगा।
बैठक के उपरांत नवगठित कमेटी के पदाधिकारियों ने इंस्पेक्टर देवा अजय कुमार त्रिपाठी के साथ मजार ट्रस्ट के मैनेजर शाद महमूद वारसी से मजार परिसर में बने उनके कार्यालय में मुलाकात की और आयोजन की विस्तृत रूपरेखा से अवगत कराया। आस्ताना मैनेजर ने नई कमेटी को बधाई देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें