फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिली अपहृत युवती, दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र बदोसराय में तीन दिन पहले अपहृत युवती रविवार सुबह केले के खेत में मिली। सूचना पर पहुंचे पिता ने गांव के ही एक समुदाय के युवकों पर बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। हालांकि युवती पुलिस के सामने कुछ बोलने को तैयार नहीं है। ऐसे में उसको चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज पुलिस आरोपी युवकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बदोसराय थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले लापता हुई युवती का सुराग नहीं लगा तो शुक्रवार को पिता ने थाने में तहरीर दी। इस पर 24 घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहते हुए पुलिस ने पिता को बेटी की तलाश करने की सलाह दी। मगर, दूसरे दिन भी युवती का पता नहीं चला तो पीड़ित पिता फिर थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि गांव के ही एक समुदाय के युवक से बेटी का प्रेम-प्रसंग था। वह युवक अपने साथियों के साथ बेटी को अगवा कर ले गया है। इस पर पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज की थी।
रविवार सुबह युवती गांव के बाहर स्थित एक केले के खेत में मिली। इसकी सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवती से पूछताछ शुरू की लेकिन वह कुछ बोलने को तैयार नहीं है। इस पर पिता ने गांव के ही तीन युवकों पर बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के बाद युवक बेटी को केले के खेत में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि दो दिन से लापता युवती रविवार को केले के खेत में मिली है। वह कोई आरोप लगाना तो दूर कुछ बोलने को तैयार भी नहीं है। पिता की तहरीर के आधार पर युवती का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें