बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर असेनी मोड़ के निकट एक मैरिज लॉन के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को शुक्रवार की देर रात कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस ने शव को हटवाकर यातायात बहाल कराया। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त श्रावस्ती जिले के पयागपुर क्षेत्र के जमुनहीं चरनिया कोट निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरके राना ने बताया कि युवक के परिजनों तक संदेश पहुंचाया जा रहा है।