फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: करंट से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत

Thu, 23 Oct 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवासड़क। 15 दिन पहले करंट की चपेट में आए युवक की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। नगर पंचायत रामसनेहीघाट के आबकारी मोहल्ला निवासी एजाज (30) सात अक्तूबर की शाम घर की छत पर जमा बारिश का पानी निकाल रहे थे। इस दौरान छत के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आकर झुलस गए। हादसे में उसके साथ मौजूद तीन वर्षीय बेटा अफसान भी घायल हुआ था।
विज्ञापन

सीएचसी रामसनेहीघाट से एजाज को लखनऊ रेफर कर दिया था। जहां रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि रिहायशी इलाके से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हमेशा से खतरा है, लेकिन बिजली विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन

(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें