फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मंजीठा मेले में आए युवक की हादसे में मौत

Fri, 11 Jul 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र के नाग देवता मंदिर मंजीठा के मेला में आए उन्नाव जिला निवासी युवक अनुराग शर्मा (26) की सड़क हादसे में बुधवार रात मौत हो गई। बुधवार को ही मंजीठा मेले का शुभारंभ हुआ था। मेले में उन्नाव जिले के सूरामऊ थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव निवासी अनुराग शर्मा भी आए थे।
विज्ञापन

बाइक से वापसी के दौरान लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर कुरौली के पास वह एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के ममेरे भाई सुधांशु ने बताया कि अनुराग एक निजी कंपनी में काम करते थे। वह मेेला देखने नाग देवता मंदिर गए थे। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरके राणा ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन का पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन घर ले गए है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें