सफेदाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे एक युवक ने ट्रेन से काटकर जान दे दी। सतरिख थाना क्षेत्र केे हांसेमऊ गांव निवासी रामसिंह के पुत्र जितेंद्र यादव (22) घूमते हुए सफेदाबाद स्टेशन के निकट बाबा बालक दास रेलवे क्रॉसिंग पपर पहुंचा। ट्रेन जैसे ही करीब आई सिर रेल पटरी पर रख दिया। उसी समय लखनऊ की तरफ से अप लाइन पर आ रही ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शहर कोतवाल ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। संवाद