बाराबंकी। सरयू नदी में माधवपुरवा मजरे बल्लोपुर द्वितीय गांव के पास नहाते समय पैर फिसलने से एक श्रमिक की डूब गया। बाढ़ बचाव कार्य में मजदूरी गए श्रमिक का डूबने के बाद देर शाम तक कोई पता नहीं लग सका। पुलिस तलाश में जुटी है।
बाढ़ कार्य खंड की ओर से जिले की अंतिम सीमा पर कटान रोकने के लिए ठोकर का निर्माण हो रहा है। कटान रोकने के लिए प्लास्टिक बोरी में मिट्टी भरकर रखने का काम चल रहा था। सीतापुर के सदरपुर थाना के पैगरवा निवासी मुकेश श्रमिक अपने ससुर काशीराम के साथ नदी में नहाने लगा। तभी वह गहरे पानी में चला गया। ससुर काशीराम ने दामाद को डूबता देख अन्य साथियों से बचाने की गुहार लगाई। साथियों ने उसे नदी में तलाशने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
थाना मोहम्मदपुर खाला के लालपुर पुलिस चौकी प्रभारी उपेंद्र सिंह भदौरिया ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से मुकेश की तलाश कराई जा रही है।