फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दो सदस्यीय टीम करेगी कूड़े में फेंकी दवाओं की जांच

Mon, 28 Apr 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। दरियाबाद के मथुरानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में आने वाली पीएचसी कोटवाधाम में पेड़ के नीचे काफी मात्रा में फेंकी गई जीवन रक्षक दवाई मिली थी। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उजागर किया था। इसके बाद चेते जिम्मेदारों ने पूरे मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की है।
विज्ञापन


कोटवाधाम पीएचसी पर शनिवार को आयरन की गोली के साथ अन्य जीवन रक्षक दवाओं को फेंका गया था। जबकि इन दवाओं को गांव में कैंप लगाकर वितरण करना था। अस्पताल के लोगों ने लापरवाही बरतते हुए शिविर वितरित की जाने वाली इन दवाओं को पेड़ के नीचे कूड़े में फेंक दिया था। रविवार सुबह स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा पीएचसी परिसर में फेंकी गई दवाएं हटाकर परिसर की साफ सफाई करा कर साक्ष्य को छिपाने का प्रयास किया गया।मथुरानगर अधीक्षक डॉ. अमित दुबे ने बताया की इस पूरे मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम बनाई गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें