जिला जेल में बंदियों को राखी बांधती महिलाएं।
बाराबंकी। रक्षाबंधन पर शुक्रवार को जिला जेल में भावुक नजारा देखने को मिला। हाथों में राखी और पूजा की थाली लिए बहनें भाइयों से मिलने जेल पहुंचीं। सुबह से ही बहनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जेल प्रशासन ने मुलाकात और राखी बांधने के लिए जेल परिसर में ही व्यवस्था की थी। शाम चार बजे तक करीब 10 बैच में 500 महिलाएं अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध चुकी थीं। जिला जेल में करीब डेढ़ हजार बंदी और निरुद्ध हैं। जेल अधीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से कर ली गई थीं। जेल प्रशासन की अनुमति से संवाद न्यूज एजेंसी के प्रतिनिधि ने इस भावुक पल को कैमरे में कैद किया।