फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ग्राहक का बेटा बताकर 50 हजार की सोने की माला लेकर किशोर फरार

Mon, 16 Nov 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। असंद्रा के देवीगंज बाजार में सराफा कारोबारी के बेटे को झांसे में लेकर एक किशोर तीन सोने के ठप्पों वाली माला लेकर फरार हो गया। उसने खुद को ग्राहक का बेटा बताकर माला ली थी। शाम को असली ग्राहक के पहुंचने पर ठगी का पता चला। माला की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

इमलिया गांव निवासी ओंकार देवीगंज कस्बे में सराफा की दुकान चलाते हैं। उनके अनुसार, रविवार दोपहर नाथूपुर निवासी अमरनाथ शर्मा ने उन्हें मरम्मत के लिए सोने की दो मालाएं दी थीं। इनमें से एक माला में एक और दूसरी में तीन सोने के ठप्पे लगे थे। एक माला की मरम्मत होने पर ग्राहक उसे ले गया और दूसरी माला लेने के लिए अपने बेटे को भेजने की बात कही।
इसी बीच ओंकार छठ पूजा में शामिल होने रुदौली चले गए। उन्होंने दुकान पर मौजूद अपने बेटे राजवीर को ग्राहक के बेटे के आने पर दूसरी माला देने को कहा था। शाम को एक किशोर दुकान पर पहुंचा और खुद को अमरनाथ शर्मा का बेटा बताया। उसकी बातों में आकर राजवीर ने उसे तीन ठप्पों वाली सोने की माला दे दी। बाद में अमरनाथ शर्मा खुद माला लेने पहुंचे तो ठगी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें