फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: विदाई की सीख संग स्वागत की मुस्कान

Tue, 31 Mar 2026 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किए गए। तीन वर्ष के बच्चों का बाल वाटिका और पांच वर्ष के बच्चों का कक्षा एक में नामांकन भी हुआ। कक्षा पांच उत्तीर्ण बच्चों को अंक पत्र देकर विदाई दी गई। नए आगंतुक बच्चों का स्वागत भी माला पहनाकर हुआ। बंकी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर चचेरुआ में शिक्षिका सरिता वर्मा ने बच्चों को अंक पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

सिद्धौर के प्राथमिक व उच्च विद्यालय नसीरपुर में नवारंभ उत्सव एवं अंकपत्र वितरण समारोह में बीईओ पीके उपाध्याय, एआरपी डॉ. दिनेश यादव, जिला संगठन मंत्री आदर्श पांडेय, नोडल शिक्षक संकुल शिवम शर्मा, प्रधानाध्यापक हिमांशी सतनाम वर्मा, रेनू सिंह, रेशम आदि मौजूद रहे। दरियाबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय कमोली में बीईटो मनीराम वर्मा ने परीक्षा परिणाम वितरित किए। बीईओ ने कक्षा आठ की छात्रा पूजा रावत, पूजा गुप्ता व नंदिनी को सम्मानित किया।
पूरेडलई के विद्यानगर में शिक्षक प्रेम कुमार, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष नंदलाल ने परीक्षाफल बांटा। विद्यालय की रसोइयों को भी उनके योगदान के लिए साड़ी, शॉल व मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया गया। हरख ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भूलभुलैया में 86 बच्चों को अंक पत्र बांटे गए। रामनगर के जूनियर हाई स्कूल बनर्की में 114 बच्चों को परीक्षाफल वितरित किया गया।
विज्ञापन

हैदरगढ़ क्षेत्र के नरौली पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों में कक्षा आठ की क्रांति प्रथम, प्रिंसी द्वितीय, रमन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वहीं कक्षा पांच में प्रत्यांश द्विवेदी प्रथम, ओम सिंह द्वितीय, अवनीश पांडेय तृतीय स्थान पर रहे। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय से सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक मोहम्मद इस्माइल को भावपूर्ण विदाई दी गई। एआरपी मदन मोहन चौधरी, इंचार्ज अध्यापक महेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें