फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: भजन-कीर्तन करते हुए संतों का जत्था रवाना

Sat, 26 Apr 2025 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। बस्ती जिले के प्रसिद्ध मखौड़ा धाम से निकली 84 कोसी परिक्रमा यात्रा का दूसरा जत्था बृहस्पतिवार शाम अलियाबाद पहुंचा। गयाशरण महाराज के नेतृत्व में चल रही इस धार्मिक यात्रा में शामिल सैकड़ों साधु-संतों ने जयगुरुदेव ध्यान साधना केंद्र में रात्रि विश्राम किया। इस दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह साधु-संतों का जत्था भजन-कीर्तन करते हुए आगे की यात्रा के लिए रवाना हुआ। परिक्रमा मार्ग राम नाम के जयकारों से गूंज उठा। यात्रा में नागा साधु और बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल रहीं। यात्रा में श्रद्धालु राम नाम की धुन पर नृत्य करते नजर आए जबकि कुछ लोग जय श्रीराम के नारे लगाते आगे बढ़ते रहे।

स्थानीय लोगों ने जगह-जगह स्टॉल लगाकर साधु-संतों के लिए जलपान की व्यवस्था की थी। परिक्रमा मार्ग पर स्थित मांस की सभी दुकानें बृहस्पतिवार से ही बंद करा दी गई थीं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए थाना प्रभारी मनोज कुमार सोनकर दलबल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें